+91 7667186772
Login Signup
Logo
SATVIK KANYA VIVAH FOUNDATION
Banner background

Our Resolve

Home / Our Resolve
OUR RESOLVE

OUR RESOLVE (हमारा संकल्प)

भारत देश में सात्विक कन्या विवाह फाउंडेशन "कन्या" सशक्तिकरण की दिशा में कार्यरत एक ऐसी संस्था है, जिसका उद्देश्य राज्य एवं देश की कन्याओं की विभिन्न समस्याओं का समाधान करना है। राज्य एवं देश में कई संस्थाएँ कन्या सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए काम कर रही हैं, किन्तु सात्विक कन्या विवाह फाउंडेशन उनमें से एक विशिष्ट संस्था है।

हमारी संस्था भारत सरकार, Ministry of Corporate Affairs, Government of India द्वारा पंजीकृत है और भारत के विभिन्न राज्यों में अपने विचार-विमर्श से कन्या विवाह से उत्पन्न समस्याओं का समाधान करने का दृढ़ संकल्प लिया है।

बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति एवं समाज का अभिशाप है। यह बालिकाओं के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो जाता है और वे अनेक गंभीर बीमारियों से ग्रसित होकर कम उम्र में काल-कवलित हो जाती हैं। इसके दुष्परिणाम उनके आने वाली पीढ़ियों तक को भुगतने पड़ते हैं।

बाल विवाह का मुख्य कारण है गरीबी, अशिक्षा एवं दहेज प्रथा। सरकार द्वारा अनेक कानून बनाकर इसके रोकथाम का प्रयास किया गया है। सात्विक कन्या विवाह फाउंडेशन बालिकाओं की शिक्षा एवं विदाई में सहयोग कर इस रोकथाम में योगदान दे रहा है।

हमारी संस्था कन्याओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी, शिक्षित एवं स्वस्थ बनाने हेतु प्रत्येक क्षेत्र में कार्य कर रही है। महिला सशक्तिकरण का नया आयाम देने के लिए हमारा मानना है कि बेटियाँ हमारे घर और समाज की सबसे महत्वपूर्ण धरोहर हैं।

हमारी संस्था कन्याओं एवं महिलाओं के लिए सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करती है और उन्हें एक अच्छा जीवन जीने में मदद करती है।

अपने मिशन की सफलता के लिए हम समाजसेवकों, जनप्रतिनिधियों, भाइयों एवं अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा करते हैं, जिनके घर में कन्याओं का जन्म हुआ है।

कन्याओं की खुशी, उज्ज्वल भविष्य एवं उनके सपनों को साकार करना ही हमारा लक्ष्य है।
आइए, हम सब मिलकर इस पावन कार्य को सफल बनाएं।

Donate Today

Support a Girl's Future
Support a Girl’s Future

Your contribution can help prevent child marriage and support girls in leading a life of dignity. Even a small donation can bring happiness to a daughter’s life and help her dream without fear.

  • Your Small Help, Her Big Future
  • Be the Reason She Smiles on Her Wedding Day
Donate Now
WhatsApp