Stop Child Marriage (बाल विवाह पर रोक)
हम गाँव-गाँव, पंचायत-पंचायत जाकर यह सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी बेटी 18 वर्ष से पहले विवाह न करे।






We work with honesty and compassion to stop child marriage and support poor girls’ weddings. With a focus on education, transparency, and grassroots efforts, we bring real change to real lives.
A series of curated project for every need.
संस्था गाँव-गाँव जाकर कन्याओं का सर्वेक्षण और पंजीकरण करती है। यह पंजीकरण केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इससे हर कन्या और उसके परिवार को यह भरोसा मिलता है कि उनके साथ एक बड़ी सामाजिक संस्था खड़ी है। पंजीकरण के बाद परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य और विवाह सहयोग की जानकारी दी जाती है और उन्हें संस्था से जोड़ा जाता है।
👉 इससे हर बेटी को सुरक्षा, शिक्षा और भविष्य की गारंटी मिलती है।संस्था अब तक हजारों कन्याओं के घर जाकर विदाई सामग्री का सहयोग कर चुकी है। विदाई केवल एक रस्म नहीं, बल्कि बेटी के सम्मान और आत्मसम्मान से जुड़ा अवसर है। गरीब और अनाथ कन्याओं के परिवार अक्सर आर्थिक तंगी के कारण चिंतित रहते हैं। संस्था ऐसे परिवारों को सहयोग देकर यह सुनिश्चित करती है कि उनकी बेटियों की विदाई भी गरिमा और सम्मान के साथ हो।
👉 गरीबी किसी बेटी की गरिमा और सम्मान में बाधा नहीं बननी चाहिए।हम मानते हैं कि बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा। संस्था कन्याओं की पढ़ाई में सहयोग करती है और उनके अभिभावकों को जागरूक करती है। साथ ही हम गाँव-गाँव और स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाकर समाज को बताते हैं कि बेटी पढ़ेगी तभी समाज आगे बढ़ेगा।
👉 शिक्षा ही वह चाबी है जिससे बेटियों का भविष्य उज्ज्वल होता है।संस्था समय-समय पर “विवाह पूर्व विदाई समारोह” आयोजित करती है, जिसमें अनाथ, दिव्यांग और निर्धन कन्याओं को विशेष सहयोग दिया जाता है। यह आयोजन केवल विदाई सामग्री वितरण का अवसर नहीं होता, बल्कि पूरे समाज को यह संदेश देने का माध्यम बनता है कि विवाह सादगी और दहेज-मुक्त परंपरा से भी सम्पन्न हो सकते हैं। इन आयोजनों में समाज के लोग, पंचायत और अधिकारी मिलकर सामूहिक जिम्मेदारी निभाते हैं।
👉 समाज की सामूहिक सहभागिता ही बेटियों के सुरक्षित भविष्य की गारंटी है।हमारे हजारों Coordinators और Volunteers गाँव-गाँव जाकर पंजीकरण, शिक्षा और विवाह सहयोग का कार्य कर रहे हैं। संस्था उन्हें प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और साधन उपलब्ध कराती है ताकि वे समाज सेवा के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी बन सकें। यह नेटवर्क ही संस्था की असली ताक़त है, जो समाज के हर कोने तक हमारी आवाज़ और सहयोग पहुँचाता है।
👉 हर Coordinator सिर्फ़ एक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन का वाहक है।कई बार आर्थिक तंगी के कारण परिवार अपनी बेटियों की शादी को लेकर परेशान रहते हैं। ऐसे परिवारों की मदद करना और उनकी बेटियों की शादी को गरिमा के साथ सम्पन्न कराना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी बेटी केवल गरीबी की वजह से सम्मानजनक विवाह से वंचित न रहे।
👉 हर बेटी को गरिमा और सादगी से विवाह का अधिकार मिलना चाहिए।आज भी कई जगहों पर कन्या भ्रूण हत्या जैसी अमानवीय प्रथाएँ जारी हैं। संस्था समाज को जागरूक करती है कि बेटी का जन्म किसी बोझ का प्रतीक नहीं बल्कि परिवार की शक्ति और समाज का भविष्य है। हम विभिन्न अभियानों और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यह संदेश देते हैं कि भ्रूण हत्या न केवल अपराध है बल्कि मानवता के खिलाफ भी है।
👉 बेटी है तो जीवन है, बेटी है तो समाज है।दहेज प्रथा आज भी समाज में बेटियों और उनके परिवारों पर बोझ डालती है। संस्था गाँव-गाँव और स्कूलों में जाकर अभियान चलाती है और यह समझाती है कि दहेज लेना और देना दोनों अपराध हैं। दहेज मुक्त विवाह ही सच्चे सात्विक विवाह हैं, जहाँ बेटी का सम्मान पैसे से नहीं बल्कि रिश्तों से आँका जाता है।
👉 दहेज प्रथा का अंत ही सच्चे सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत है।संस्था महिलाओं और युवतियों को सिलाई-कढ़ाई, कंप्यूटर शिक्षा, हस्तशिल्प और अन्य कौशलों में प्रशिक्षण देती है। इससे महिलाएँ आत्मनिर्भर बनती हैं, परिवार की आर्थिक स्थिति मज़बूत होती है और समाज में उनका सम्मान बढ़ता है। यह परियोजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।
👉 आत्मनिर्भर महिला ही सशक्त समाज की नींव है।People trust Satvik Kanya Vivah Foundation because they witness real impact in the lives of underprivileged girls. Families feel supported, and girls receive the dignity they deserve during marriage. Every step reflects honesty, care, and a strong commitment to ending child marriage.
This foundation is truly changing lives. I've seen poor girls get married with dignity and full community support. Hats off!
Satvik Kanya is not just stopping child marriages but giving girls a new life. Their work at the grassroots is inspiring.
Their transparency and dedication stand out. In a world full of promises, Satvik Kanya delivers real results.
I’ve personally attended their camps. The organization is well-managed and committed to social upliftment.