बाल विवाह रोकथाम अभियान
18 वर्ष से पहले नहीं होगा विवाह, हर बेटी को मिलेगा शिक्षा और सम्मान का अधिकार
सात्विक कन्या विवाह फाउंडेशन बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चला रहा है। हमारा उद्देश्य हर बेटी को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान से पूर्ण भविष्य देना है।
सात्विक कन्या विवाह फाउंडेशन केवल विवाह सहयोग ही नहीं करता, बल्कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान भी चलाता है।
संस्था का मानना है कि बाल विवाह किसी बेटी के सपनों, शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करता है। इसलिए हमारा उद्देश्य केवल बाल विवाह रोकना नहीं, बल्कि परिवारों और समाज को जागरूक बनाना भी है।
संस्था वर्ष 2022 से लगातार गाँव-गाँव जाकर बाल विवाह रोकथाम, बेटी शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता का अभियान चला रही है।
- बाल विवाह मुक्त समाज का निर्माण करना।
- प्रत्येक बेटी को शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता का अवसर दिलाना।
- माता-पिता एवं अभिभावकों को जागरूक करना।
- कानूनी विवाह आयु के प्रति जागरूकता फैलाना।
- पंचायत स्तर पर सामाजिक सहभागिता बढ़ाना।
- बेटियों के सम्मान और सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करना।
- हमारी टीम प्रत्येक तीन माह में पंचायत स्तर पर पहुँचती है।
- पंचायत प्रतिनिधियों से बैठक की जाती है।
- मुखिया, वार्ड सदस्य एवं स्थानीय समिति को आधिकारिक सूचना पत्र दिया जाता है।
- बाल विवाह के दुष्परिणामों पर चर्चा की जाती है।
- परिवारों एवं अभिभावकों को जागरूक किया जाता है।
- बेटियों की शिक्षा एवं अधिकारों के विषय में जानकारी दी जाती है।
- सामाजिक जागरूकता रैली एवं बैठकें आयोजित की जाती हैं।
- बाल विवाह की संभावित घटनाओं की जानकारी एकत्र की जाती है।
- बेटियों की शिक्षा अधूरी रह जाती है।
- स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
- आर्थिक एवं सामाजिक विकास प्रभावित होता है।
- कम उम्र में मातृत्व का जोखिम बढ़ जाता है।
- बालिकाओं के अधिकारों का हनन होता है।
- बेटी बोझ नहीं, भविष्य की शक्ति है।
- बाल विवाह रोकें, बेटियों को पढ़ाएं।
- शिक्षित बेटी, सुरक्षित समाज।
- 18 वर्ष से पहले नहीं होगा विवाह, तभी बनेगा सशक्त भारत।
हम सभी अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं समाज के जागरूक नागरिकों से अपील करते है कि बाल विवाह जैसी कुरीति को समाप्त करने में सहयोग करें।
आइए मिलकर ऐसा समाज बनाएं जहाँ:
यदि आपको कहीं बाल विवाह की सूचना मिलती है, तो तुरंत हमें बताएं।
सात्विक कन्या विवाह फाउंडेशन की प्रतिज्ञा
“हम बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह रोकथाम, दहेज मुक्त विवाह एवं महिला सशक्तिकरण के माध्यम से एक जागरूक, शिक्षित और सम्मानजनक समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।”