+91 7667186772
Login Signup
Logo
SATVIK KANYA VIVAH FOUNDATION
Banner background

Satvik Kanya Vivah

Home / Page
ABOUT US

ABOUT US (संस्था का परिचय)

सात्विक कन्या विवाह फाउंडेशन एक पंजीकृत सामाजिक संस्था है जिसे भारत सरकार के Ministry of Corporate Affairs से मान्यता प्राप्त है। संस्था के पास MCA Certificate, PAN, TAN, Niti Aayog Registration, 12A, 80G, CSR-1, MSME, ISO एवं अन्य आवश्यक लाइसेंस उपलब्ध हैं।

Indian Schoolgirls

OUR MISSION (हमारा मिशन)

👉 बाल विवाह, दहेज प्रथा और भ्रूण हत्या को जड़ से समाप्त करना।

👉 निर्धन एवं अनाथ कन्याओं को विवाह के समय विदाई सामग्री उपलब्ध कराना।

👉 हर कन्या को शिक्षा का अधिकार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाना।

👉 कन्याओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और शिक्षित बनाना।

👉 समाज में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों की मानसिकता को बदलना।

👉 गरीब परिवारों को विवाह के समय आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग प्रदान करना।

👉 अनाथ एवं दिव्यांग कन्याओं के लिए विशेष सहायता योजना चलाना।

👉 बेटियों को सम्मान दिलाने के लिए सामूहिक विवाह पूर्व विदाई समारोह आयोजित करना।

हमारा मिशन है कि कोई भी कन्या अशिक्षा, गरीबी या सामाजिक कुरीतियों की वजह से पीछे न रह जाए।

OUR VISION (हमारा विज़न)

हर गाँव और पंचायत में कन्या पंजीकरण एवं सहयोग प्रणाली स्थापित हो।

कोई भी कन्या 18 वर्ष से पहले विवाह न करे।

समाज में दहेज-मुक्त विवाह को प्रोत्साहन मिले।

हर कन्या की विदाई सम्मान और समानता के साथ हो।

संस्था का विस्तार पूरे भारतवर्ष में हो और लाखों कन्याओं को लाभ मिले।

हर कन्या को शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाए।

महिलाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता (Entrepreneurship) के अवसर बढ़ाए जाएँ।

NGO द्वारा चलाए जाने वाले अभियान गाँव-गाँव तक पहुँचकर जन आंदोलन बनें।

हम एक ऐसे समाज का निर्माण करना चाहते हैं जहाँ बेटियाँ सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त हों और हर परिवार बेटी के जन्म पर गर्व महसूस करे।

संस्थापक का संदेश (Founder's Message)

Founder Message block

सात्विक कन्या विवाह फाउंडेशन का उद्देश्य केवल विवाह सहयोग नहीं, बल्कि बेटियों को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है। हमारा विश्वास है कि जब एक बेटी शिक्षित, सशक्त और स्वावलंबी बनती है, तब एक परिवार ही नहीं बल्कि पूरा समाज आगे बढ़ता है।

— संस्थापक

सात्विक कन्या विवाह फाउंडेशन

पारदर्शिता हमारी पहचान है
सेवा हमारा धर्म है
बेटी हमारा अभियान है
समाज का विकास हमारा लक्ष्य है

OUR JOURNEY (हमारी यात्रा)

2022 Foundation Established

सात्विक कन्या विवाह फाउंडेशन की स्थापना सामाजिक सेवा और कन्या सशक्तिकरण के उद्देश्य से हुई।

2023 Expansion of Activities

बिहार एवं झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों का विस्तार।

2024 Community Impact Growth

हजारों कन्याओं का पंजीकरण एवं विवाह सहयोग कार्यक्रमों का विस्तार।

2025 Large Scale Social Reach

40,000+ पंजीकृत कन्याएँ, 1,000+ विवाह सहयोग और 500+ जागरूकता अभियान।

2026 Multi-State Presence

अनेक राज्यों में सामाजिक गतिविधियों, महिला सशक्तिकरण एवं कन्या कल्याण कार्यक्रम।

banner

हमारी पहचान, आपका विश्वास

Registered NGO
NGO Darpan Registered
12A
12A Certified
80G
80G Approved
CSR-1
CSR-1 Registered
Transparent Operations
WhatsApp